Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में किसान से 38 लाख रुपए की ठगी

भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित सुरभि एवेन्यु में रहने वाले किसान की बेटी को भेल में अकाउंटेंट बनाने का झांसा देकर शातिर जालसाज ने 38 लाख रुपए की ठगी कर ली। जालसाज ने भेल में अकाउंटेंट का पद खाली होने का झांसा दिया था। शातिर जालसाज ने केवल किसान ही नहीं बल्कि अलग-अलग आधा दर्जन लोगों के साथ ठगी की वारदात की है।

पुलिस के मुतााबिक, सुरभि एवेन्यु निवासी अजय शर्मा पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी इंडिगो एयरलाइंस में ग्रांउड स्टाफ में नौकरी करती थी। करीब डेढ़ साल पहले अजय शर्मा की मुलाकात किशोर सिंघाने से हुई। उसने बताया कि उनका भाई भेल में नौकरी करता है और वह आपकी बेटी को भेल में अकाउंटेंट के पद पर नौकरी दिला देगा। अजय शर्मा उसकी बातों में आ गए। नौकरी के नाम पर उन्होंने सिंघाने को 46 लाख रुपए दिए। समय बीतता गया लेकिन बेटी को नौकरी नहीं मिली।

ज्वाइनिंग करने पहुंची बेटी तब हुआ खुलासा

अजय ने किशोर सिंघाने से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने कुछ और समय मांगा। साल 2023 में आरोपी ने भेल का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। फरियादी की बेटी जब लेटर लेकर भेल कार्यालय पहुंची तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। अजय शर्मा ने बताया कि, उन्होंने किशोर सिंघाने से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने सिर्फ 8 लाख रुपए ही वापस किए थे।

Hot this week

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img