Tuesday, November 3, 2026
29.1 C
Bhopal

नगर निगम में आज नहीं कल मनेगी दिवाली:कारण; महापौर आज इंदौर में नहीं, ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए हैं दुबई

इंदौर नगर नगम में दीपावली 1 नवंबर को मनेगी। इसी दिन निगम के लेखा विभाग में लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा, इसके पीछे दो मुख्य कारण है। पहला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव गुरुवार को इंदौर में नहीं रहेंगे। वह बुधवार को दुबई रवाना हो चुके हैं, यहां वे ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे अर्बन सिटी डैवलपमेंट प्लानिंग को लेकर भारत के विचार दुनिया के सामने रखेंगे।

वहीं, दूसरा कारण इंदौर के पंडितों द्वार 1 नवंबर को दीपावली पूजन करने को शास्त्र सम्मत मना गया है। दुबई रवाना होने से पहले महापौर भार्गव ने बताया कि दुनिया के सामने हम भारत के शहरों में हो रहे विकास पर चर्चा करेंगे, साथ ही दुनिया के देशों से आज के अर्बन शहरों के विकास में आने वाली समस्याओं के समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।

इन मुद्दों पर मंथन

ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक महत्त्व के कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश शामिल हैं। इसके साथ ही ब्रिक्स देशों के बीच चिकित्सा संसाधनों तक उचित पहुंच हेतु अनुसंधान और नवाचार में सहयोग को मजबूत करने के लिए सहयोग और प्रतिबद्धता भी शामिल है।

Hot this week

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img