Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

बिल्डर चंपू अजमेरा ने की नौकर से मारपीट:सैलरी देने बुलाया और पीटा,पुलिस ने किया केस दर्ज

इंदौर के पलासिया इलाके में रहने वाले एक बिल्डर ने अपने ही नौकर के साथ मारपीट कर दी। बिल्ड़र ने अपने नौकर को सैलरी देने के लियए बुलाया था। इसके बाद वहां पर बुरी तरह से पीटा। नौकर ने केस दर्ज कराया है।पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकास उर्फ विक्की पंवार, निवासी ईश्वर नगर की शिकायत पर बिल्ड़र रितेश उर्फ चंपू अजमेरा, निवासी पालीवाल नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विकास ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह रितेश उर्फ चंपू के यहां पर तीन माह से नौकरी है। चंपू ने उसे ड्राइवर की नौकरी दी थी।

दीपावली को लेकर 15 हजार रुपए सेठ चंपू से लेना निकल रहे थे। बुधवार सुबह चंपू अजेमरा ने घर बुलाया था। तबीयत खराब होने पर दोपहर 1 बजे के लगभग वह गया। यहां सुबह जल्दी नहीं आने की बात पर मालिक चंपू अजमेरा ने अपशब्द कहे। इस पर विकास ने कहा कि सैलरी दे दीजिए वह काम नहीं कर पाएगा। चंपू ने बहस करने की बात पर शराब पीकर आने की बात कही और इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। कहा कि आज के बाद घर आया तो जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी पर कार्रवाई की है।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img