Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

दलित वर्ग का दूल्‍हा घोड़ी चढ़ा तो दबंगों ने मचाया उत्‍पात, वाहनों में तोड़फोड़, गांव में पसरा तनाव

बंडा थाना क्षेत्र के गनयारी गांव में रविवार की शाम बरात रवाना होने से पहले अनसूचित वर्ग के दूल्हा घोड़े पर गांव से निकला। इसके बाद बरात रवाना हो गई। बरात जाने के बाद गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद की खबर लगते ही एसपी तरुण नायक ने मौके पर पुलिस बल भेजा। वहीं चार आरोपितों के खिलाफ नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 147, 148, 427, 506 3(1) द 3(1) ध 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में अब तक चार की गिरफ्तारी हुई है।जानकारी के मुताबिक गनयारी गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के देवेंद्र कुमार की रविवार को बरात जानी थी। विवाह आयोजन की जानकारी भीम आर्मी को थी। भीम आर्मी को बताया गया था कि आज तक गनयारी गांव में कोई भी अजा वर्ग के दूल्हा घोड़े से नहीं निकला है। इसकी खबर लगने पर भीम आर्मी ने देवेंद्र की बरात घोड़े पर निकालने का निर्णय लिया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेद्र दूल्हे की बरात घोड़े से निकलने की सूचना एसपी को देते हुए कार्यकर्ताओं सहित गनयारी गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में देवेंद्र कुमार के राज को घोड़े पर बैठकर निकाला। इसके बाद बरात रवाना हो गई। बरात जाने के बाद अज्ञात तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर उपद्रव फैलाया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की खबर लगते ही एसपी तरुण नायक ने मौके पर पुलिस बल को भेजा। वहीं चार लोगों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक गांव में तनाव की स्‍थिति बनी हुई और पुलिस बल तैनात है। बंडा थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि रात में अज्ञात तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की है। चार लोगों की की पहचान कर ली गई है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img