Saturday, August 22, 2026
24.1 C
Bhopal

14 साल के बच्चे को उल्टा लटकाकर डंडे से पीटा

पांढुर्णा में 14 साल के बच्चे को दो युवकों ने रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। उसकी डंडे से पिटाई की। मिर्च की धुनी भी दी। वह छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आया। उसके दोस्त को भी पकड़कर धुनी दी। युवकों ने दोनों पर घड़ी चोरी करने का आरोप लगाया।

मामला पांढुर्णा के मोहगांव का 1 नवंबर का है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। जिसके बाद बच्चे के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पिता ने कहा- वीडियो सामने आया, तब पता चला बच्चे के पिता ने बताया कि दोपहर में भतीजे ने वीडियो दिखाया। वीडियो देखकर मैं सहम गया। वीडियो में कुछ लोग बेटे को उल्टा लटका कर पीट रहे थे। इसके बाद बच्चे से पूछा, तो उसने पूरी कहानी बता दी।

पीड़ित बोला- रस्सी से पैर बांधे, डंडे से की पिटाई

पीड़ित ने बताया कि 1 नवंबर की दोपहर में ओंकार ब्रम्हे ने मुझे दुकान पर बुलाया था। मैं अपने 12 साल के दोस्त के साथ एनके ट्रेडर्स पर पहुंचा। यहां निखिल कलंबे और सुरेंद्र बावनकर मिले। दोनों ने हम पर घड़ी चोरी का आरोप लगाया। मना किया, तो रस्सी से पैर बांधे और टीन शेड से उल्टा लटका दिया। पीछे से भी हाथ बांध दिए। गाली-गलौज करते हुए डंडे भी मारे।

घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें

धमकी देने के बाद आरोपियों ने छोड़ा पीड़ित ने आगे बताया कि एक शख्स जलते कंडे ले आया। उसमें लाल मिर्च का पावडर डाल दिया। इसके बाद धुनी दी। मैं उनसे छोड़ देने के लिए गुहार लगाता रहा, रोता रहा। उन्हें रहम नहीं आया। यही नहीं, दोस्त के भी हाथ बांधे। इसके बाद धमकी देकर हमें छोड़ दिया। डर के मारे मैंने दो दिन तक घर में किसी को नहीं बताया।

तमाशबीन लोग हंसते रहे, वीडियो बनाते रहे

बच्चे ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। वह दर्द से तड़पता रहा, लेकिन किसी ने ध्यान तक नहीं दिया। उल्टा हंसते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। रविवार को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

एसपी ने कहा- तीन लोगों पर केस दर्ज एसपी सुंदर सिंह कनेश का कहना है कि पिता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों को राउंडअप किया है। तीन लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img