Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

शिवाजी की प्रतिमा पर हंगामा करने का मामला

विदिशा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर बैठ कर हंगामा करने का मामला सामने आने के बाद शिवसेना ने नाराजगी जताई है। अब उद्धव ठाकरे शिवसेना के पदाधिकारी और सदस्य शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक करेंगे। इसके बाद शिवसेना आरोपी युवक के खिलाफ में मामला दर्ज कराएगी।

शिवसेना के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि शरारती तत्व के द्वारा महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर बैठकर अपमान किया गया है। हिंदू समाज के पावन त्योहार पर शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए शिवाजी महाराज की प्रतिमा का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है।

जिसके विरोध में शिवसेना सोमवार को दोपहर मे शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक करेगी। इसके बाद शरारती तत्व के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

नशे में युवक ने किया था हंगामा

दरअसल, शनिवार को नशे में धुत एक युवक ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर बैठकर जमकर हंगामा किया था। लोगों की समझाइश के बाद भी जब युवक नीचे नही उतरा तो लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारा और पकड़ थाने ले गई थी। लेकिन किसी ने युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया तो बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img