Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग ने मेडिकल स्टोर में की चोरी

निशातपुरा थाना क्षेत्र में बने न्यू जेल रोड में स्थित धाकड़ मेडिकल स्टोर में 10 साल का नाबालिग घुस गया। आरोपी ने गल्ले में रखे 10 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की शिकायत थाने में कर दी गई है, फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि न्यू जेल रोड पर धाकड़ मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की दोपहर को दुकान के संचालक वहीं नजदीक स्थित अपने घर में गए हुए थे, इस दौरान दुकान खाली थी। तभी दुकान के बाहर से दो महिलाएं और करीब 10 वर्ष का एक बच्चा पैदल गुजरा। बच्चे और महिलाओं की नजरें दुकान पर पड़ी। जिसे खाली देख बच्चा कुछ दूर जाने के बाद दोबारा लौटा और दुकान में दाखिल हो गया। यहां उसने गल्ले को खोला और उसमें रखी 10 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली।

हुलिये से पारदी नजर आ रही हैं महिलाएं

बच्चा पीठ में बोरी लटकाया हुआ। इससे अनुमान है कि बच्चा बीनने का काम करता होगा। हुलिया से महिलाएं भी पारदी समाज की नजर आ रही हैं। संदेही की तलाश में पुलिस गांधीनगर की पारदी बस्ती में दबिश दे चुकी है। हालांकि आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img