Sunday, August 23, 2026
24.1 C
Bhopal

एयर एंबुलेंस के दावे… हकीकत ठेले पर

ठेले पर लेटी यह महिला सीधी निवासी उर्मिला रजक हैं। एक नवंबर को उर्मिला को प्रसव पीड़ा हुई। पति कृष्ण कुमार ने कई बार 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन उर्मिला को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा। लेकिन रास्ते में ही डिलीवरी हो गई। अस्पताल पहुंचने तक नवजात ने भी दम तोड़ दिया। यह हाल तब हैं, जब प्रदेश सरकार गंभीर हालात में एयर एंबुलेंस मुहैया कराने के दावे कर रही है। लेकिन हकीकत इसके उलट है।

वीडियो वायरल होने के बाद सरकार एक्शन में आई। सोमवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीधी, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। विभागीय जांच होगी। संबंधित एंबुलेंस सेवा प्रदाता के एक माह का व्यय ₹4.56 लाख रुपए काटने का आदेश दिया।

एक और लाड़ली अव्यवस्था का शिकार : उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत इतनी बदतर है, तो पूरे प्रदेश की हालत को समझा जा सकता है। सीएम साहब आप तो एयर एंबुलेंस तक की हवा हवाई बातें करते हैं। पहले कम से कम एंबुलेंस की व्यवस्था तो सुधारिए।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img