Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

ग्वालियर पुलिस ने दर्ज की यूपी के युवक पर FIR

उत्तर प्रदेश के जालौन शहर की सिरसा कलार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर एक 26 सेकेंड का VIDEO सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। इस VIDEO में एक युवक रिवाल्वर में कारतूस लोड करते हुए नजर आ रहा है। रिवाल्वर लोड करने के बाद उसे कवर में रखता हुआ नजर आ रहा है।

इस पर यूपी की सिरसाकलार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया। पड़ताल करने पर पता लगा कि VIDEO में दिख रहा लड़का तरसौर गढ़ी गांव निवासी 22 वर्षीय अखंड ठाकुर है। इसके बाद पुलिस उसके घर तक पहुंच गई।

युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगभग दो साल पहले वह ग्वालियर के आदित्यपुरम में अपने फूफा के घर आया था। तब उसने फूफा की रिवाल्वर को लोड़ करते हुए यह VIDEO शूट किया था। पिछले दिनों ही उसने यह रील सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। घटनाक्रम ग्वालियर के महाराजपुरा थाना होने से यूपी पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर भेजी है। सोमवार रात ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यूपी के जालौन में सामने आया था VIDEO पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को यूपी के जालौन शहर में यह VIDEO तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर ही यह आर्म्स एक्ट का मामला बन रहा था। जिस पर पुलिस ने सिरसाकलार थाने में मामला दर्ज कर VIDEO में दिख रहे युवक की तलाश शुरू की। दो दिन बाद जांच में पता लगा कि यह लड़का इसी थाना क्षेत्र के तरसौर गढ़ी निवासी अखंड बहादुर सिंह (22) पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह है। पुलिस अखंड के घर पहुंची तो उसके पिता कृष्ण बहादुर सिंह मिले। उन्होंने लड़के की पहचान अपने बेटे अखंड के रूप में की।

दो साल पहले ग्वालियर में शूट की थी “रील’ अखंड ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित आदित्यपुरम (महाराजपुरा थाना) अपने फूफा के घर गया था। उसके फूफा रिटायर्ड फौजी हैं। फूफा जंडेल सिंह तोमर की रिवाल्वर लेकर उसने यह रील शूट किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उसने अभी यह अपलोड किया था। अखंड ने माना की उससे गलती हो गई है।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img