Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

ड्राइवर को नशे वाला प्रसाद खिलाया, चुरा ले गया कार

ग्वालियर में बदमाश ड्राइवर को नशे की दवा मिला प्रसाद खिलाकर कार ले गया। घटना तीन दिन पहले डबरा की है। मंगलवार को थाने पहुंचकर टैक्सी ड्राइवर ने शिकायत की। उसे इतना ही याद है कि डबरा से एक युवक ने झांसी के लिए टैक्सी कार हायर की थी। दतिया में मंदिर में दर्शन करने के बाद उसे प्रसाद खिलाया था।

झांसी पहुंचने के बाद उसे नींद आने लगी। वह कार में ही सो गया था। जब होश आया, तो झांसी के कचहरी इलाके में डिवाइडर पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसकी टैक्सी, मोबाइल और कैश सब कुछ चोरी हो चुका था।

ग्वालियर के डबरा दर्शन कॉलोनी निवासी सरमन सेन (42) अर्टिका कार (एमपी07 जेडएल-6020) को बतौर टैक्सी चलाते हैं। तीन दिन पहले वे डबरा बस स्टैंड पर खड़े थे। एक युवक आया और बोला कि उसके रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है। झांसी चलना है। 1800 रुपए में जाना तय हुआ। इसके बाद दोनों चल दिए। दतिया आने पर युवक ने पीताम्बरा माई के दर्शन को कहा। इस पर कार साइड में रोक दी। ड्राइवर और युवक दोनों ने दर्शन किए। इसके बाद युवक ने प्रसाद खाने के लिए दिया।

कार में सोए, फुटपाथ पर मिले प्रसाद खाने के बाद ड्राइवर झांसी के कचहरी पहुंचे। यहां युवक उन्हें कार में छोड़कर कचहरी चला गया। सरमन को नींद आने लगी तो वे कार में सो गए। इसके बाद जब उसे होश आया, तो वे कचहरी से कुछ दूरी पर एक डिवाइडर पर पड़े थे। उनकी हालत देखकर लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया। दवाओं से हालत में सुधार हुआ, तब पता चला कि युवक उनकी कार, मोबाइल और पैसे लेकर गायब हो गया है।

पुलिस का कहना डबरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है

पुलिस ने जांच की तो कुछ स्थानों पर बदमाश के फुटेज मिले हैं। इस आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img