Wednesday, October 28, 2026
24.3 C
Bhopal

पड़ोसियों में विवाद, युवक ने हवाई फायर किया

भोपाल के पिपलानी इलाके से हवाई फायर करने का वीडियो सामने आया है। दिवाली की रात यहां पटाखे फोड़ने पर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष से युवक ने हवाई फायर कर दिया था।

पिपलानी थाने के एसआई अशोक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरमियानी रात की है। विवाद पटाखा फोड़ने पर हुआ था।

थाने पहुंचा था मामला, दूसरे पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता था

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश सिंह एक निजी कॉलेज में पढ़ता है। 1 मिनट 8 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है। विवाद के बीच वह अपने घर में गया। पिस्टल निकालकर लाया और हवाई फायर कर दिया। कुछ लोग उसे रोकते हुए भी नजर आ रहे हैं। मामला पिपलानी थाने भी पहुंचा था, लेकिन फरियादी और आरोपी में समझौता हो गया था। पिपलानी पुलिस का कहना है कि जब विवाद थाने पहुंचा था, तब गोली चलने की बात सामने नहीं आई थी और फरियादी ने लिखित में दिया था कि वो किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। आरोपी के पास लाइसेंसी पिस्टल होने की बात सामने आई है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img