Sunday, May 17, 2026
41.1 C
Bhopal

जेपी अस्पताल में दोबारा शुरू हुई ईको और TMT जांच

ट्रेड मिल टेस्ट (टीएमटी) या कार्डियक स्ट्रेस टेस्ट, हार्ट की स्थिति का आकलन करने के लिए किया जाने वाला एक आम टेस्ट है। इसके अलावा हार्ट से संबंधित समस्याओं की पहचान के लिए ईको की जांच भी अब जेपी अस्पताल में होगी। बीते माह यह सुविधा जेपी अस्पताल में शुरू की गई। अब तक सभी मरीजों को यह मुफ्त दी जा रही थी।

अस्पताल प्रबंधन की माने तो इसके दाम तय नहीं हुए थे, मंगलवार को प्रबंधन द्वारा दोनों जांच के रेट तय कर दिए गए हैं। जिसके तहत अब एक जांच के लिए पांच सौ रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं दोनों जांच के लिए एक हजार रुपए लगेंगे। राहत की बात यह है कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारकों के लिए यह जांच मुफ्त रहेंगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले करीब 8 साल पहले तक यह जांच जेपी अस्पताल में होती थीं।

चार अस्पतालों में यह सुविधा

जेपी अस्पताल राजधानी का चौथा सरकारी अस्पताल है, जहां ईको टीएमटी जांच की जा रही है। इसके अलावा यह सुविधा हमीदिया अस्पताल, एम्स भोपाल और बीएमएचआरसी में उपलब्ध है। इन अस्पतालों में भी बीपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा मुफ्त दी जाती है। अन्य मरीजों के लिए सभी अस्पतालों के रेट अलग-अलग हैं। बीएमएचआरसी में ईको के लिए 1200 और टीएमटी के लिए 440 रुपए का शुल्क देना पड़ता है। वहीं हमीदिया अस्पताल में ईको 500 और टीएमटी सिर्फ 300 रुपए में की जा रही है।

बता दें कि टीएमटी मशीन में एक तरह की मूविंग बेल्ट लगी है। जिस पर चलते समय सांस फूलने, हार्ट ब्लॉकेज जैसी बीमारी का ईको के जरिए पता लगाया जाता है। यह कार्डियक स्ट्रेस टेस्ट मशीन है। इससे हार्ट की नसों में रुकावट और दिल को सही तरह से खून मिलने का पता लग जाता है।

Hot this week

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

Topics

भोपाल में साइबर ठगों का तांडव: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से ₹12 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी में शातिर साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img