Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े 5 ठिकानों पर ईडी का छापा

भोपाल में बुधवार सुबह अरेरा कॉलोनी स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। जांच के दौरान अफसरों ने अकाउंट संबंधी दस्तावेज जब्त किए हैं। जैन के अरेरा कॉलोनी स्थित 2/ 33 मकान के साथ ही भोपाल में 4 अन्य सहयोगियों के यहां भी कार्रवाई चल रही है।

इस के दौरान सीए से जुड़े कई लोगों या कंपनियों के टैक्स, ऑडिट दस्तावेजों में गड़बड़ी के खुलासे की उम्मीद है। कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे से जारी है। बीसी जैन ने जैन एंड कंपनी के नाम से अपना रजिस्ट्रेशन कर रखा है और जीएसटी कंसल्टेंसी का भी काम करते हैं। सीए दिशा बीपी जैन एंड कंसल्टेंट्स कंपनी में पार्टनर हैं।

कंपनी को 46 साल पहले रजिस्टर्ड बताया जा रहा है, जो टैक्सेशन, ऑडिट, फाइनेंशियल कॉर्पोरेट और मैनेजमेंट अफेयर्स के मामले हैंडल करती है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन का घर अरेरा कॉलोनी में है। दो मंजिला मकान के बाहर केंद्रीय पुलिस बल तैनात है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बीसी जैन के बेटे अमित जैन देखते हैं काम बीसी जैन एंड कम्पनी का काम इस समय बीसी जैन के बेटे अमित जैन और उनकी सहयोगी टीम देखती है। बीसी जैन के पार्टनर के रूप में वैशाली जैन सीए भी जु़ड़ी हैं। इस कम्पनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत होने की बात भी सामने आ रही है। जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img