Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

शिवराज को प्रचार के लिए नहीं मिला हेलिकॉप्टर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार (7 नवंबर) को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। शिवराज को हेलिकॉप्टर से यहां जाना था। ऐन वक्त पर उन्हें हेलिकॉप्टर नहीं मिल सका, वे कार से पहुंचे। इसे लेकर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने वीडियो जारी कर बीजेपी के बड़े नेताओं पर शिवराज को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

कटारे ने कहा- बीजेपी अपने सबसे लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को अपमानित कर रही है। उन्हें हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन उन्हें हेलिकॉप्टर नहीं दिया गया।

शिवराज मध्य प्रदेश बीजेपी के सबसे लोकप्रिय नेता कटारे ने कहा- आज मध्य प्रदेश भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान का बुधनी उपचुनाव को लेकर हेलिकॉप्टर से दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था। मैंने दौरा कार्यक्रम देखा, उसमें हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन जैसे ही बीजेपी के बड़े नेताओं और राज्य सरकार को ये पता चला तो अपमानित करने के लिए उनसे हेलिकॉप्टर छीन लिया गया। जिसके चलते आनन-फानन में पूरा कार्यक्रम शिवराज सिंह चौहान ने कार से बनाया।

शिवराज के फेस पर चुनाव, पर CM नहीं बनाया उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा- आज प्रदेश में भाजपा की सरकार उन्हीं की देन है। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने के बाद पहले तो मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उसके बाद जब बुधनी में उपचुनाव की बारी आई तो उनके बेटे को टिकट भी नहीं दिया गया। अब उनसे हेलिकॉप्टर भी छीन लिया गया है। बुधनी की जनता अपने नेता का कितना अपमान सहेगी।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img