Monday, May 18, 2026
36.1 C
Bhopal

तेल कारोबारी को लाखों का चूना लगाने वाला ठग गिरफ्तार

ग्वालियर की कोतवाली थाना पुलिस ने कारोबारी को चूना लगाकर फरार हुए ठग को उस समय धर दबोचा, जब वह अपने रिश्तेदार से मिलने कंपू इलाके में आ रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही घेराबंदी कर उसे रिश्तेदार के घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए ठग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एबी रोड बहोड़ापुर निवासी अजीत जैन पुत्र छोटे लाल जैन कारोबारी है और उनका दाल बाजार में तेल का थोक कारोबार है। कुछ महीने पहले उनके पास बंटी भार्गव निवासी बारह बीघा सिकंदर कंपू आया था और 57 टीन सोया तेल ले गया था।

बंटी भार्गव की बारह बीघा में शॉप है और वह अक्सर उनके पास से उधारी पर सामान ले जाता था और बाद में पेमेंट कर देता था। लेकिन इस बार माल पहुंचने के बाद उसने उनका पेमेंट नहीं किया।

वहीं, जब भी उसको कॉल करते तो कोई ना कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। जब कारोबारी परेशान हुआ तो चार माह पूर्व उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की तो पता चला कि वह दुकान बंद कर फरार हो गया है। कई बार उसकी तलाश में दबिश देने के बाद भी वह नहीं मिला तो उसे पकड़ने की जिम्मेदारी एसआई बनवारी लाल मिश्रा और थाने के बल को सौंपी थी।

कई महीनों से पुलिस को दे रहा था चकमा

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश संभावित ठिकानों में दबिश दे रही थी, तभी सूचना मिली कि फरार ठग अपने रिश्तेदार से मिलने कंपू इलाके में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर जैसे ही बंटी वहां पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठग ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा।

ठग से पूछताछ में जुटी पुलिस

सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले में फरार ठग को कोतवाली थाना पुलिस ने कंपू इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक कारोबारी को लाखों की चपत लगाई थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए ठग से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

शराब पार्टी में विवाद: रीवा में मैहर के आरक्षक की गोली मारकर हत्या, दोस्त फरार

​रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

Topics

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img