Monday, October 26, 2026
25.4 C
Bhopal

काम में लापरवाही और अनियमितता पड़ी भारी:48 आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त कर किया ब्लैकलिस्ट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आउटसोर्स के रूप में काम करने वाले 48 कर्मचारियों को बर्खास्त कर ब्लैकलिस्ट किया है। इनके खिलाफ कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कार्यवाही की गई है।

ये कर्मचारी भोपाल, ग्वालियर, गुना और शिवपुरी में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे थे। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए ये कर्मचारी अब कंपनी कार्य क्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे।

कंपनी द्वारा मध्य क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल सर्कल में काम कर रहे 18 आउटसोर्स कर्मचारियों के अलावा हरदा में 3, शिवपुरी सर्कल के 7, ग्वालियर सर्कल में 6, दतिया में 2 और गुना सर्कल में 12 आउटसोर्स कर्मचारियों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से अलग कर ब्लैक लिस्ट किया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपाय एप से केवाईसी कर सकेंगे उपभोक्ता

उधर एक अन्य मामले में मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी ने कहा है कि राज्य शासन की योजनाओं का फायदा लेने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

ऐसे में उपभोक्ताओं से कहा गया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप के जरिए भी ई।केवाईसी करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध उपाय ऐप डाउनलोड कर बिजली उपभोक्ता समग्र केवाईसी में अपना उपभोक्ता क्रमांक और समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

केवाईसी प्रक्रिया के तहत अब तक 4 लाख 11 हजार 22 उपभोक्ता केवाईसी करा चुके हैं।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img