Saturday, October 24, 2026
26.8 C
Bhopal

सब इंस्पेक्टर बताकर फेसबुक पर की दोस्ती:शादी का झांसा देकर किया रेप

इंदौर के मल्हारगंज थाने में निजी कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी ने 2019 में पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद खुद को सब इंस्पेक्टर बताया और शादी का झांसा देकर 5 साल तक पीड़िता से सबंध बनाए लेकिन बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की है।मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 31 साल की युवती की शिकायत पर दीपक पटेल निवासी चंदन नगर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि 2019 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से दीपक से हुई। उसने खुद का परिचय देते हुए कहा कि वह सब इंस्पेक्टर है। उसकी बात पर विश्वास किया और बातें करने लगी। दोनों घूमने-फिरने भी गए। 9 नवंबरर 2011 को दीपक उससे मिलने मल्हारगंज इलाके में किराये के घर पर आया। उस समय कहा कि वह उसे पसंद करता है ओर शादी करना चाहता है। तब दीपक से उसके माता पिता से बात करने को लेकर कहा तो दीपक ने कहा कि वह जल्दी बात करेगा। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ सबंध बनाए। इसके बाद दीपक कभी भी उसके रूम पर आ जाता और सबंध बनाता। 31 दिसंबर 2022 की रात न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दीपक आया तो उसे कहा कि बहुत समय हो गया है, माता-पिता से बात कर ले। तब वह अपशब्द कहने लगा जबर्जस्ती सबंध बनाए ओर चले गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी

1 साल तक दोनों में बात नही हुई। जनवरी 2024 में बर्थडे के दिन उसने बहन को कॉल किया ओर बताया कि तुम्हारी बहन को अन ब्लॉक कर दिया है। उससे कहो की बात करे। तब दीपक से बात की तो वह घूमने के लिए कहने लगा। इनकार कर दिया, इसके बाद कई बार कॉल किये लेकिन नही मिली। 6 नवंबर 2024 को कॉल किया। बोला कि अगर तुम मिलने नही आई तो फोटो और वीडियो उसके पास है वो वायरल कर देगा। डर के चलते उसने मिलने के लिये पुलिस कंट्रोल रूम के यहां बुलाया। परिचित दोस्त को लेकर पहुंची। वह कार में ओंकारेश्वर चलने के लिये कहने लगा लेकिन साथ में गए दोस्त ने इनकार किया और वहां से उसे पकड़कर अजाक थाने लेेकर गए। जहां से बातचीत के बाद मल्हारगंज थाने भेजा गया। दीपक ने नीची जाति की बात कर यहां शादी से इनकार किया। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी पर रेप सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

Topics

शिक्षिका के निलंबन की मांग को लेकर मिसरोद स्कूल के छात्रों का धरना, सड़क जाम करने की चेतावनी

भोपाल: मिसरोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं...

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img