Sunday, August 30, 2026
25.1 C
Bhopal

केयर टेकर ने की लाखों की चोरी

इंदौर के परदेशीपुरा के एक घर में चोरी की वारदात हो गई। यहां केयर टेकर बनकर पहुंचे युवक ने घर में लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।परदेशीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अर्पणा मेहता की शिकायत पर अजय सिसोदिया निवासी मूसाखेड़ी पर चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी रूपए लेकर फरार हो गया। अर्पणा ने पुलिस को बताया कि वह निजी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। साथ में उसकी बहन, मां और 80 साल की दादी चंद्रकांता रहती है। उसके पिता को तीन साल से पैरालिसिस है, वह मूवमेंट नही कर पाते। इसके लिये केयर टेकर की आवश्यकता होती है। उनके यहां पर राहुल मालवीय निवासी मंदसौर डेढ़ साल से आ रहा था लेकिन दीपावली की छुट्‌टी के चलते वह अपने घर चले गया। इसके बाद पिता की देखरेख के लिये कबीटखेड़ी के श्रीयांशी होम हेल्थ केयर पर संपर्क किया। यहां दीपक भारती से बात हुई तो उन्होंने पहले दिन शिवम सिसोदिया को भेजा। 6 नवंबर को शिवम अपना काम करके चले गया। अगले दिन गुरुवार को उसका भाई अजय आया। घर पर उस समय दादी और पिता ही थे। दोपहर में 2 बजकर 45 मिनट पर अर्पणा घर पहुंची तो दादी ने बताया कि अजय घर पर आने के बाद पहली मंजिल स्थित वाशरूम में गया था। काफी देर तक नीचे नही आया तो वह ऊपर गई। जब अजय अलमारी के लॉक खोल कर नगदी और जेवर जेब में भर रहा था। उसे रोका तो उसने डरा दिया और धक्का देकर भाग गया। इसके बाद अर्पणा ने सामान चेक किया तो घर की अलमारी में सोने का नेकलेस, ब्रेसलेट सहित अन्य जेवर और 50 हजार नही थे। बाद में उसने अपनी मां को कॉल कर जानकारी दी। रात में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।अहमदाबाद गए व्यापारी के यहां चोरीचंदन नगर में किराना व्यापारी के यहां चोरी की वारदात हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि किराना की दुकान का संचालन करते है। 1 नवंबर की रात वह घर पर ताला लगाकर अहमदाबाद गए थे। गुरुवार सुबह वापस आए तो उन्हें ताले टूटे मिले। जिसमें घर की अलमारी से सोने के पेंडल, चैन, टॉप्स,आधा किलो लगभग चांदी के जेवर और 36 हजार नगदी रूपए नही थे। थाने जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img