Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

जन्मदिन मनाने गए थे दोस्त, विवाद में साथी की हत्या

दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहे युवक की गुरुवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना छोला थाना क्षेत्र की है। देर रात जब सभी दोस्त वापस लौट रहे थे, तब आपसी विवाद के चलते एक दोस्त ने दूसरे को छुरी मार दी।

अन्य दोस्तों ने घायल विनीत सेन (24) को अस्पताल पहुंचाया, जहां अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के जिंदल अस्पताल के पास की है।

शुक्रवार को हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अजय खटीक सहित अन्य 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से सभी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जन्मदिन मनाने रायसेन के मंदिर गए थे

मृतक युवक के भाई भगवत सेन के मुताबिक विनित सेन (23) पुत्र संतोष कुमार सेन गुरुवार को अपने 6-7 दोस्तों के साथ एक दोस्त गोलू का जन्मदिन मनाने रायसेन स्थित मंदिर में गया था। वहां से वो देर रात वापिस लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ गए एक अन्य दोस्त का दोस्त अजय खटीक निवासी भानपुर बिहारी कॉलोनी, से कहासुनी हो गई।

अजय ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया, जो धारदार हथियार लेकर आए और बाकी दोस्तों को भगा दिया। भगवत ने बताया कि आरोपी अजय और उसके साथियों ने विनीत पर हमला किया और उसके पैर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसका पैर बुरी तरह घायल हो गया और काफी खून बहने लगा। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

ऑटो वाले ने बताई एक्सीडेंट की बात

मृतक के भाई भगवत सेन ने बताया कि घटना के बाद विनीत के साथ गए ऑटो वाले ने फोन कर एक्सीडेंट की बात कही और बताया कि वह विनीत को हमीदिया अस्पताल लेकर जा रहा है। भगवत तुरंत हमीदिया पहुंचा, जहां उसे घटना की जानकारी मिली।

जब भगवत हॉस्पिटल पहुंचा तो डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह और अन्य परिजन रात को ही छोला मंदिर थाने पहुंचे और आरोपियों की जानकारी दी। भगवत ने बताया कि आरोपी अजय उसके भाई का परिचित नहीं था; वह ऑटो वाले के साथ आया था, जो उसका दोस्त था। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका अभी पता नहीं चला है।

यह है पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12 बजे मामूली बहस और गाली-गलौच के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने दोस्तों और परिजनों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई, और इसी दौरान आरोपियों ने विनीत पर चाकू से हमला कर दिया।

धारदार हथियार से पैर और कमर पर चोट लगने से तेजी से खून बहने लगा, जिससे विनीत बेसुध हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अजय खटीक, उसका भाई अमन खटीक और अन्य दोस्त फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विनीत को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Hot this week

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

भोपाल: जहांगीराबाद थाना परिसर में खड़े कंडम वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां जलकर खाक

भोपाल: गुरुवार दोपहर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में...

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

Topics

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img