Saturday, July 4, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में कमलनाथ को कार्यकर्ताओं ने पहनाया मुकुट

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को भोपाल पहुंचे। उनके बंगले पर समर्थकों ने कमलनाथ को मुकुट पहनाकर अगवानी की। जिसकी तस्वीर खुद कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है। भोपाल में दो घंटे रुकने के बाद कमलनाथ छिंदवाड़ा चले गए हैं। वहीं रुके हैं।

कमलनाथ के स्वागत पर बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। एक्स पर लिखा- कमलनाथ अब फिर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीजेपी नेता सलूजा ने एक्स लिखा- मध्यप्रदेश में हुए दोनों सीट के उपचुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कमलनाथ कहीं नजर नहीं आए। आखिरी समय में उन्होंने इन क्षेत्रों में अपनी प्रस्तावित सभाएं और दौरे भी निरस्त कर दिए थे। तब मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा था कि- उनकी तबीयत बहुत खराब है। चुनाव संपन्न होते ही पूर्व सीएम कमलनाथ का आज भोपाल में शक्ति प्रदर्शन हुआ। बाकी खुद समझा जा सकता है।

दूसरी ओर कमलनाथ ने भोपाल और छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। भोपाल में हुई मुलाकात को उन्होंने सामान्य बताया। वहीं छिंदवाड़ा के स्वागत को लेकर लिखा- आज छिंदवाड़ा में सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। आपका प्रेम और स्नेह ही मेरी शक्ति है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img