Thursday, May 7, 2026
35.8 C
Bhopal

इंदौर में ट्रक ने मोपेड सवार को टक्कर मारी,मौत

इंदौर के एमआर 10 चौराहे पर सड़क हादसे में एक मोपेड सवार की मौत हो गई। वहां से निकल रहे नगर निगम कमिश्नर ने मोपेड सवार को सड़क पर पड़े देखा। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अरविंदो अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी स्थानीय थाने पर भी दी गई है।

बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आईएसबीटी के पास रविवार दोपहर मोपेड नंबर (MP09MR6717) से जा रहे व्यक्ति को ट्रक नंबर (MP09HG5358) ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मोपेड सवार की मौत हो गई। तभी वहां से नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा निकल रहे थे। उन्होंने वायरलेस सेट पर पॉइंट देकर तत्काल एंबुलेंस बुलवाई।

इसके बाद व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भेजा। इस दौरान शिवम वर्मा वहां काफी देर तक रुके रहे। हादसे के की जानकारी लगने पर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और उनके साथी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर ट्रैफिक जाम को खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी मृतक की पहचान नही हो पाई है। गाड़ी नंबर से उसकी जानकारी निकाली जा रही है।

Hot this week

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img