Monday, October 26, 2026
31.4 C
Bhopal

आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ाया अभ्यर्थी

सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ाया है। वह होमगार्ड सैनिक का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर परीक्षा में शामिल हुआ था। जहां दस्तावेज सत्यापन के दौरान वह पकड़ा गया। मामले में उक्त अभ्यर्थी के खिलाफ बहेरिया पुलिस थाने में शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेज में आरक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई महेश पांडेय ने लिखित आवेदन थाने में दिया था। जिसमें बताया कि अभ्यर्थी रामरक्षक पिता महेश चौरसिया निवासी काकागंज ने होमगार्ड सैनिक का कूट रचित प्रमाण पत्र तैयार कर भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ है। जिसके प्रमाण पत्र की जांच करते समय उसमें जिस प्रकार की भाषा शैली लिखी हुई थी और उसमें जो सील लगी हुई थी वह भी अलग थी। संदेह होने पर मामले की जांच की गई।

होमगार्ड कार्यालय का परिचय पत्र नहीं दिखा पाया

अभ्यर्थी रामरक्षक चौरसिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सैनिक क्रमांक 345 के पद पर जिला सागर होमगार्ड बल में कार्यरत है। जिस पर अपना होमगार्ड कार्यालय का परिचय पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। जो वह नहीं कर पाया। जिसके बाद होमगार्ड कमांडेंट सतीष शर्मा से कॉल कर संबंधित अभ्यर्थी की जानकारी ली गई। जिसमें उन्होंने बताया कि रामरक्षक चौरसिया नाम का कोई भी होमगार्ड सैनिक नहीं है। रामरक्षक चौरसिया नामक किसी भी व्यक्ति को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है।

प्रमाण पत्र से मिलने वाला लाभ लेना चाहता था

पुलिस की पूछताछ में अभ्यर्थी रामरक्षक चौरसिया ने बताया कि उसने होमगार्ड सैनिक का प्रमाण पत्र फर्जी बनाया था। वह उस फर्जी प्रमाण पत्र से आरक्षक भर्ती परीक्षा में होमगार्ड कैटेगरी में शारीरिक मापदंड में मिलने वाली छूट का लाभ लेना चाहता था। मामले में बहेरिया थाना पुलिस ने रामरक्षक चौरसिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बड़े भाई के बेटे पर आरोप; तनाव

गुना: जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव...

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img