Monday, August 31, 2026
23.1 C
Bhopal

रेलवे के आउटडोर स्टोर में लगी आग, 8 से 10 धमाके

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक की ओर स्थित रेलवे के माइक्रोवेव टॉवर के आउटडोर स्टोर में रविवार दोपहर आग लग गई। स्टोर से एक के बाद एक पटाखे फूटने जैसी आवाजें आ रही थीं। यहां भारी तादाद में कर्मचारी जुट गए थे। लेकिन, किसी ने नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को सूचना ही नहीं दी। तभी यहां पहुंचे राहगीर जसपाल ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

करीब 20 मिनट बाद गोविंदपुरा फायर सब स्टेशन से तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। आग बेहद भीषण थी, ऐसे में फतेहगढ़ फायर स्टेशन से 3 और बोगदा पुल सब फायर स्टेशन से दो गाड़ियां और भेजी गईं। 8 फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से आग को काबू किया।

फायर फाइटर असलम ने बताया कि आग की शुरुआत अंदर रखी अलमारी में सजे इलेक्ट्रिक सेटअप में लगी थी। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से ये हादसा हुआ। जब फायर दमकल मौके पर पहुंची तो रेलवे स्टाफ ने यहां की बिजली सप्लाई बंद करा दी थी।

तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। ऐसे में आग को बढ़ने का मौका नहीं मिला। इस स्टोर में रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग की ओर से अपना सामान रखा जाता है। यहां ऑयल और डामर से भरे कुछ ड्रम व अलमारियां भी रखी थीं। आग लगने से इन ड्रम के फूटने पर आठ से दस ब्लास्ट हुए।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img