Monday, October 26, 2026
18 C
Bhopal

इंदौर की सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक बडवाह से लापता

इंदौर की सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक बडवाह में दोस्तों के साथ घूमने के दौरान लापता हो गया, 5 दिन बाद भी उसकी जानकारी नही मिल पाई है। इधर मंगेतर ने गुमशुदगी को लेकर बडवाह थाने में केस दर्ज कराया। वही परिवार ने मामले में अनहोनी की आशंका जताई है।लसूडिया के असंल टाउनशिप में रामकुमार सिंह पुत्र वैधनाथ सिंह रहते है। जो इंदौर में बी रेडिकल्स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के नाम से पार्टनरशिप में सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते है। मंगेतर अदिति ने 13 नवंबर को बडवाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। अदिति ने पुलिस को बताया कि रामकुमार कार से अपने दोस्त धर्मेंद्र पंवार,सचिन पीसे,अरविंद शर्मा और सारिका पिसे के साथ श्री करपातरी कल्याणी आश्रम नावघाटखेड़ी बडवाह में 12 नवंबर दोपहर तुलसी विवाह आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे।

रात में सभी वही रुके थे। अगले दिन सुबह रामकुमार बिना बताए आश्रम से लापता हो गए। दोस्तों ने काफी तलाश किया लेकिन नही मिले। सूचना पर अदिति बडवाह​​​​​​​ पहुंची तो उसने मोबाइल पर कॉल किया जो बंद था और कार भी आश्रम के पास ही मिली। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

दोस्त और मंगेतर के साथ पार्टनरशिप में कंपनी जानकारी के मुताबिक रामकुमार सिंह ने दोस्तों और मंगेतर के साथ पार्टनरशिप में सॉफ्टवेयर कंपनी कुछ साल पहले शुरू की थी। रामकुमार सिंह के परिवार के लोगों ने बेटे की जानकारी नही मिलने को लेकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।

बडवाह थाना प्रभारी बलराम राठौर ने बताया कि

मोबाइल उसी दिन से बंद है, किसी तरह के तनाव की बात सामने नही आई है। आसपास सर्चिंग भी करवाई लेकिन अभी कोई जानकारी नही लगी है।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img