Wednesday, October 28, 2026
28.5 C
Bhopal

दहेज उत्पीड़न का मामला:विवाहिता ने पति, सास-ससुर सहित नन्द पर कराया मामल दर्ज

दतिया में एक विवाहिता ने दहेज के लिए पति, सास-ससुर व नंद पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। रविवार रात कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हनुमान गढ़ी इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय पूजा का विवाह एक साल पहले नरसिंहपुर निवासी नीरज ठाकुर के साथ हुआ था।

2 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे विवाहिता ने बताया कि, ससुराल जाने के कुछ दिन बाद उसे दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इसके लिए सास मालती, ससुर रमेश, पति नीरज व नन्द दिव्या आए दिन प्रताड़ित व मारपीट करते थे।

आरोपियों की तलाश शुरू विवाहिता उत्पीड़न से तंग आकर अपने मायके रहने लगी। लेकिन इस दौरान ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य ने उसकी सुध नहीं ली। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल...

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img