Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के ट्रैफिक को सुधारने सर्वे करेंगे अफसर

भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और परिवहन विभाग की टीम सर्वे करेगी। सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अफसरों की मीटिंग ली। वहीं, शिकायतों के निराकरण की रफ्तार धीमी होने पर वे नाराज भी हुए।

कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में ट्रैफिक सुधार व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। इसमें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने संयुक्त दल बनाकर ट्रैफिक समस्या का सर्वेक्षण कर और इसके आधार पर एक प्रभावी योजना का प्रस्तुतिकरण करने के निर्देश दिए।

समयावधि मीटिंग में भी निर्देश दिए

कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी हुई। राजस्व विभाग में शिकायतों के समाधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बैरसिया तहसील में सीएम हेल्पलाइन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर देने को कहा। कलेक्टर सिंह ने राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत सभी राजस्व अधिकारियों को आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समाधान कर भोपाल को प्रथम स्थान पर लाने की कोशिश करने को कहा।

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम होंगे

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करें। साथ ही पटाखों की दुकानों का निरीक्षण करें। गोदामों को शहर से बाहर उचित स्थान पर शिफ्ट करने, भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण और धारणाधिकार प्रकरणों को समयबद्ध रूप से हल करने के निर्देश दिए। बरखेड़ी अब्दुला में प्रस्तावित अत्याधुनिक गौशाला निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर समय-सीमा में टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img