Monday, May 4, 2026
27.1 C
Bhopal

सैलून में मसाज कराने गए बैंक अफसर का वीडियो बनाया :रेड पड़ी तो नोएडा-दिल्ली की 9 लड़कियां पकड़ी गईं

मेरठ के एक सैलून में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। रविवार देर रात पुलिस ने सैलून में छापा मारा। 9 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा। लड़कियां दिल्ली और नोएडा से बुलाई गई थीं।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब बैंक अफसर ने हनीट्रैप का आरोप लगाते हुए SSP से शिकायत की। SSP को बताया- मैं मसाज कराने सैलून गया था। यहां मसाज के कुछ दिनों बाद मुझे कॉल आया। एक वीडियो क्लिप भेजी गई। इसके बाद मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है।

बैंक कर्मी ने बताया- पहले मुझसे 2 लाख रुपए लिए। इसके बाद 5 लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद रविवार को छुट्टी वाले दिन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने सैलून संचालक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

3 तस्वीरें देखिए…

दिल्ली-गुरुग्राम की युवतियां पकड़ी गईं, सैलून में बनाए गए थे कमरे सैलून में 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया- वह दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से आई हैं। इन्होंने दिल्ली से मसाज करने की ट्रेनिंग ली। सैलून में करीब 6 कमरे बने थे। एक प्राइवेट स्पेशल एरिया है। यहां कस्टमर को मसाज दी जाती थी।

पुलिस ने एक्टिव किए मुखबिर, फिर की रेड पूरा मामला मेडिकल थाना के द सीजर्स यूनिसेक्स फैमिली सैलून का है। 7 दिन पहले एक बैंक अफसर ने SSP को लिखित शिकायत की थी। SSP के निर्देश के बाद मेडिकल थाना पुलिस एक्टिव हो गई। मुखबिर को एक्टिव किया। पुलिस को पता चला कि छुट्टी वाले दिन आवाजाही ज्यादा होती है।

रविवार को महिला थाना, मेडिकल थाना और AHTU की टीम ने सैलून में छापा मारा। रेड की सूचना पर सैलून संचालिका सरधना निवासी अयाना खान और लोहिया नगर निवासी आयशा खान फरार हो गईं, जिन्हें पुलिस ने 2 घंटे बाद लोहिया नगर से पकड़ लिया।

हिडन कैमरा लगा बना गए वीडियो क्लिप पीड़ित बैंक कर्मी ने बताया- वो यहां मसाज कराने गया था। सैलून में लगे हिडन कैमरे में कपड़े चेंज के वक्त सीक्रेट वीडियो बनाई गई। बाद में उसे सैलून की फीमेल ऑनर ने कॉल कर इस वीडियो की जानकारी दी। 2 लाख रुपए मांगे। उसने कहा कि पैसे नहीं भेजा, तो वीडियो वायरल कर दूंगी। डर कर मैंने उसे पैसे दे दिए। कुछ दिन बाद उसने दोबारा फोन किया और 5 लाख रुपए मांगे। इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत की।

स्थानीय थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध मेडिकल थाना क्षेत्र के जिस इलाके में मसाज पार्लर चल रहा है। वहां की स्थानीय पुलिस की मिलीभगत भी सामने आ रही है। इसलिए बैंक अफसर लोकल थाने पर न जाकर सीधे SSP के पास पहुंचा।

पुलिस को आशंका है कि सिर्फ बैंक कर्मी ही नहीं, कई लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा होगा। ये लोग बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे। फिलहाल, पुलिस ने CCTV और DVR को कब्जे में ले लिया है, जिससे पता चल सके कि यहां कौन-कौन लोग आते थे और क्या होता था?

सैलून से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- सैलून से वहां बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इनसे पूछताछ की गई है। सैलून संचालिका दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img