Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

बदमाश ने जोड़े हाथ,बोला- ‘अपराध करना पाप है

इंदौर में ज्यूस की दुकान पर एक कर्मचारी को चाकू की नोंक पर धमकाने वाले बदमाश का बुधवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान वह लंगड़ाते हुए चल रहा था। वहीं, दोनों हाथ जोड़कर कहता दिखा कि ‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है।’

जान बचाने भागा कर्मचारी, पुलिस मांगी मदद

मंगलवार शाम को इंडस्ट्रीज एरिया गुरूकुल में रहने वाले बदमाश वेदांत पिता महेंद्र सिसोदिया ने एक ज्यूस सेंटर के कर्मचारी सिराज अली पर चाकू अड़ा दिया। वह उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। इसके बाद मौका पाकर सिराज वहां से भागा। वह भागते हुए बेल्ट की दुकान लगाने वाले फिरोज के पास पहुंचा।

सिपाही ने दौड़कर दबोच लिया

इस दौरान नजदीक ही ड्यूटी कर रहे सिपाही निर्मल पर फिरोज की नजर गई। उसने सिपाही को मदद के लिए आवाज लगाई। पुलिस को देख बदमाश वेदांत भागने लगा। उसे सिपाही ने दौड़कर दबोच लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। जहां बुधवार को उसका उसी इलाके में जुलूस निकाला जहां उसने मंगलवार को चाकू दिखाकर अड़ीबाजी की थी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img