Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, एक दर्जन वार किए

निशातपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक पर दो लोगों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी के चलते चाकू से युवक पर एक दर्जन से ज्यादा वार किए गए। इससे घायल के हाथ की नसें कट गई हैं।

गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस के मुताबिक अमन कालोनी में रहने वाला आदिल खान (18) डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। वकील कालोनी में रहने वाले अबीन के साथ कुछ दिनों पहले उसका विवाद हुआ था, जिस पर उसने अबीन पर हमला किया था। उसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

राजीनामा के नाम पर बुलाया

मंगलवार की रात करीब दस बजे अबीन ने पुराने विवाद को सुलझाने लिए आदिल को बुलाया था। आदिल पहुंचा तो अबीन और उसका साथी मिले। दोनों पुराने झगड़े को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।

आदिल ने जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदिल को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

हाथ और पांव में एक दर्जन से ज्यादा वार किए

आरोपी ने फरियादी के हाथ और पांव में करीब एक दर्जन से अधिक वार किए हैं। इससे युवक के हाथ की नस कट गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img