Thursday, August 13, 2026
25.2 C
Bhopal

जिम ट्रेनर पर युवती ने कराई छेड़खानी की एफआईआर:एक्सरसाइज के दौरान घूरता है

इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने सेमस जिम के ट्रेनर के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। एफआईआर जिम आने वाली युवती ने ही दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि जिम में एक्सरसाइज के दौरान ट्रेनर उसे घूरता है, कपड़ों पर कमेंट्स करता है। उसके भाई ने जब आरोपी को समझाया तो उसने गुंडे बुलाकर धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, 24 साल की युवती छात्रा है। उसने शिकायत में बताया कि वह जिम में जहां भी जाती है, ट्रेनर उसके पीछे-पीछे आता है। बाकी ट्रेनरों से उसके बारे में गलत बातें करता है।

13 नवबंर की रात वह, भाई और उसका दोस्त कैफे हगरी हेड में बैठे थे। यहां शमशेर आया, तो भाई ने उसे समझाया कि बहन को परेशान न करे। इस पर उसने दूसरे ट्रेनरों को बुलाकर भाई और दोस्त को घेर लिया। घर से उठवाने की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की की।

युवती के मुताबिक, वह अगले दिन जिम पहुंची, तो फिर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी। 18 नवंबर की रात भाई केक्स एंड कॉफ्ट शॉप में बैठे थे। शमशेर और तीन ट्रेनर धनराज, अनुज और अश्विन ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया।

वॉट्सऐप ग्रुप पर बदनाम किया, सगाई टूटी चंदन नगर थाने में भी छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की गई है। 21 साल की युवती ने बताया कि सितंबर 2024 में उसकी शादी भोपाल में तय हुई थी। 20 सितंबर को उसे लेकर एक मैसेज फूड डिस्ट्रीब्यूशन नाम के वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजा गया। एक अन्य ग्रुप विथ कजिंस पर भी ये मैसेज आए। इन मैसेजेस में उसके कैरेक्टर पर गलत बताया गया, मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं। इससे उसकी सगाई टूट गई।उसे और परिवार को बदनामी झेलनी पड़ी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन और मोबाइल नंबर के धारक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img