Wednesday, April 29, 2026
36.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया के जरिए गांजा तस्करी करने वाला गिरफ्तार:भोपाल पुलिस ने महिला को कस्टमर बनाकर डील कराई

भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गांजा बेचने का प्रचार और डील करता था। डिलीवरी देकर ऑनलाइन पेमेंट लिया करता था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने महिला के जरिए उससे डील कराई। तस्कर डिलीवरी देने आया, तब उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से 1.5 किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के कहने पर महिला ने आरोपी से सोशल मीडिया पर चैट की। उसे गांजे की डिलीवरी देने के लिए राजी किया। तस्कर के बताए पते पर महिला को भेजा गया। महिला ने खुद का परिचय दिल्ली निवासी के रूप में दिया।आरोपी से दस किलो गांजे की मांग की। तब आरोपी ने पहली बार में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा देने से इनकार कर दिया। वह 1.5 किलो गांजा देने के लिए राजी हो गया। आरोपी ने जैसे ही महिला को गांजे की डिलीवरी दी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के मोबाइल से मिली कई चैट

पुलिस ने आरोपी विशाल चौहान (22) निवासी ख्वाजा कॉलोनी, पिपलानी के कब्जे से एक मोपेड और मोबाइल फोन जब्त किया है। मोबाइल में पुलिस को कई चैट मिली हैं। इसमें गांजे के लेन-देन संबंधी बातचीत हुई है। ज्यादातर चैट दिल्ली की हैं। पुलिस उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर छानबीन कर रही है। आरोपी पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है । चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अडीबाजी, समेत कई अपराध दर्ज हैं।

Hot this week

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img