Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

इंदौर; सूदखोर से परेशान महिला ने जहर खाया, हालत गंभीर

इंदौर के द्वारकापुरी में सूदखोरों से परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया। बुधवार रात महिला का बेटा उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।द्वारकापुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनंदा पति देव कुमार पाटिल, निवासी अहिरखेड़ी को बेटा विवेक यूनीक अस्पताल लेकर पहुंचा था। महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड का प्रयास किया था। ऐसे में रात में ही एएसआई भंवर सिंह महिला के बयान लेने पहुंचे।

बेटे विवेक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने छावनी में रहने वाले निलेश सिलावट से तीन माह पहले 5 प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख रुपए​​​​​​ लिए थे। एक महीने तय ब्याज देने के बाद, अगले महीने से निलेश 15 प्रतिशत ब्याज मांगने लगा। तीसरे महीने वह ब्याज नहीं दे पाए तो निलेश घर आया और विवाद किया। इस पर उसे करीब 1 लाख रुपए की व्यवस्था करके दी। इसके बावजूद निलेश ने सुनंदा के बेटे विवेक के नाम से एसी, वाटर प्यूरीफायर और 80 हजार कीमत का मोबाइल फाइनेंस करा लिया। इसके बाद आरोपी ने विवेक पर किस्त भरने का दबाव बनाते हुए बचे हुए रुपए का अलग से ब्याज देने की बात कही

सूदखोर निलेश सिलावट स पर महिला और उसके बेटे ने परेशान करने का आरोप लगाया है।

ब्याज को लेकर कहासुनी में घर से ले गया विवेक ने बताया कि करीब 25 दिन पहले ज्यादा ब्याज मांगने की बात पर निलेश से कहासुनी हुई। तब वह कुछ लड़कों के साथ घर आया और विवेक को अपने साथ ले गया। बाद में वह विवेक को कोर्ट ले गया और सुनंदा को धमकाकर मकान अपने नाम पर करवा लिया। विवेक ने बताया कि बालदा कॉलोनी में रहने वाली एक अन्य महिला रेखा भी मां को घर आकर धमका रही थी।

रुपए के लिए कॉल कर परेशान कर रहा था

निलेश बुधवार को लगातार सुनंदा के मोबाइल पर कॉल कर रहा था। उसने कुछ लड़के भी घर भेजे। वह ब्याज के ऊपर पेनल्टी मांग रहा था। विवेक को फिर से उठाने की धमकी भी दी। इस पर दोपहर में वह घर से चला गया। रात में वापस लौटा तो मां बेसुध पड़ी थी। पास में जहर का पैकेट पड़ा था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img