Sunday, June 21, 2026
30.7 C
Bhopal

ग्वालियर में हनुमान मंदिर के ताले तोड़ घुसे चोर

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना इलाके में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में धावा बोल दिया। मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़ उसमें रखे करीब 15 हजार रुपए ले उड़े। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर की है।

गुरुवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। जिसकी सूचना तत्काल पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में लगे CCTV कैमरे चेक किए। कैमरे में दो चोर मंदिर में चोरी करते हुए कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मंदिर के पुजारी और CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी ने शिकायत की कि बीती रात वह मंदिर में आरती के बाद अपने घर पर चले गए। इसी बीच दो अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर दान पेटी में रखी नकदी चुराकर ले गए। घटना का पता सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे। घटना की जानकारी लगते ही पुजारी ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि-

दो अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखी दान पेटी से नकदी चुरा ले गए हैं। घटना CCTV फुटेज भी कैद हुई है। पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज का चोरों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img