Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

दतिया में पुलिस चौकी के सामने मारपीट

दतिया में सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में तीन से चार लोग एक युवक की जमकर मारपीट कर रहे है। वही एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में कार से डंडा निकाला और मारपीट का प्रयास किया। जिसे एक अन्य युवक ने रोक दिया। यह मारपीट की घटना जिला अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने की है। वहीं वायरल वीडियो 18 सेकेंड का है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात ग्वालियर झांसी हाईवे पर बाईकों की भिड़ंत हो गई थी। इस में एक पक्ष का युवक घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के पक्ष से तीन से चार कार सवार लोग जिला अस्पताल पहुंचे और दूसरे पक्ष के युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। मामले के लेकर कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि, वीडियो संज्ञान में है। जिसकी जांच कराई जा रही है। कोई भी पक्ष शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img