Tuesday, April 28, 2026
36.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस ने शातिर चोरों के सरगना को पकड़ा

भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने राजस्थान से अंतरराज्यीय चोर गिरोह को चलाने वाले सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस गिरोह ने भोपाल में आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पन्नालाल सोनी राजस्थान का रहने वाला है और उसके गिरोह ने भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उसके तीन साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने पूछताछ में गिरोह के सरगना के रूप में पन्नालाल सोनी का नाम बताया था, जिसके बाद पुलिस उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर भोपाल लाई है।

दिल्ली-हरियाणा में कराई वारदातें

पन्नालाल सोनी को दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और राजस्थान समेत कई राज्यों की पुलिस ढूंढ रही है। पन्नालाल शहरों में सोनारों की दुकानों पर काम कर चुका है। जिसके चलते चोर गिरोह जितनी चोरी करते थे, उसी चोरी के सोने और चांदी को पिघलाकर गिन्नियों में परिवर्तित कर शहरों में खपाने का काम करता था। पन्नालाल के कई गिरोह देश के अलग-अलग राज्य में सक्रिय रहे हैं।

गिरोह ने भोपाल के गोविंदपुरा में 2 नकबजनी, मिनाल में 3 घरों में चोरी और अयोध्या नगर के एक मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दो वारदातों में पन्नालाल सीधे तौर पर भी शामिल रहा है।

Hot this week

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने कुक से की ₹45 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img