Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

जमीनी विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष

मुरैना के सराय छोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिठौरा गांव में सरकारी जमीन की मेड़ को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दूसरे भाई को दो गोलियां लगी है। एक गोली उसके सीने के आर पार हो गई, वहीं दूसरी गोली पैर में लगी है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना गुरुवार रात 8 बजे की है।

बता दें कि, सराय छोला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव में दो भाइयों के बीच सरकारी जमीन की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जमीनी विवाद को लेकर ओंकार गुर्जर को उसी के भाई पातीराम और लल्ला ने गोली मार दी। इस दौरान बीच बचाव करने के लिए पहुंचे ओंकार के बेटे के साथ भी मारपीट की गई।

दोनों पिता-पुत्र घायल

इस मामले में पिता-बेटे दोनों लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने ओंकार गुर्जर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। वहीं उसके बेटे भोलू गुर्जर का अस्पताल में उपचार कराया गया है।

मामले में मुरैना CSP रवि सोनेर ने बताया-

जमीनी विवाद को लेकर दोनों सगे भाइयों के बीच में पहले से ही विवाद चल रहा था। आज ओंकार गुर्जर को उसके भाई ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हाे गया। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img