Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

सड़क पर अश्लील इशारे करने पर चप्पलों से पिटाई

इंदौर के लसूड़िया इलाके में गुरुवार देर रात छेडछाड़ कर रहे युवकों की युवतियों ने जमकर पिटाई कर दी। युवतियों ने छेड़खानी कर रहे युवकों को चप्पलों से पीटा। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला लसूड़िया इलाके के स्कीम नंबर 78 का है। यहां कुछ युवतियां हॉस्टल जा रही थी। वहां से निकलने के दौरान कुछ लड़कों ने उन पर कमेंट्स कर अश्लील इशारे किए। इसके बाद युवतियों ने छेडछाड़ कर रहे युवकों की जमकर खबर ली। और चप्पलों से पिटाई कर दी। हंगामा काफी देर तक चलता रहा।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है। युवक की पहचान नीरज गुलशेया, रघुनंदन बाग कॉलोनी हीरानगर हुई है। वहीं दूसरा युवक आयूष फरार है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है। थाने में युवती द्वारा अभी शिकायत नही की गई है।

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक रात में हंगामे की खबर आई थी। मौके पर बीट के जवान भी पहुंचे थे। थाने तक शिकायत अभी नही पहुंची। मामले में वीडियो के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img