Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बुधनी उपचुनाव- चौथे राउंड में भी कांग्रेस पिछड़ी, भाजपा के रमाकान्त भार्गव को अब 3702 वोट की बढ़त

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। शुरुआती दो राउंड की लीड के बाद अब कांग्रेस पिछड़ती जा रही है। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने 3702 वोट की बढ़त हासिल कर ली है। चौथे राउंड में रमाकान्त भार्गव को 9450 वोट तो वहीं राजकुमार पटेल को 7557 वोट मिले हैं।

चार राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को कुल 35990 वोट तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 32288 वोट मिले हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल मतगणना कक्ष पहुंचे और समर्थकों से बातचीत कर काउंटिंग का जायजा लिया।

दो राउंड की बढ़त के बाद पिछडे़ पटेल वहीं तीसरे राउंड के बाद भाजपा ने 1809 वोट की बढ़त हासिल की थी। रमाकान्त भार्गव को 10409 वोट तो वहीं राजकुमार पटेल को 7647 वोट मिले। तो दूसरे राउंड के बाद बुधनी में कांग्रेस की लीड घटकर 953 वोट की रह गई थी।बीजेपी के रमाकांत भार्गव 11405 वोट वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 5877 वोट मिले थे।

वहीं पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6481 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4726 वोट, वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले थे।

धीमी गति से चल रही है काउंटिंग ​​​​​​​बुधनी में कुल 13 राउंड में गिनती होनी है। हालांकि, यहां काफी धीमी गति से काउंटिंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सुबह 10 बजे तक विजयपुर उपचुनाव में 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी।

उपचुनाव रिजल्ट के चौथे राउंड के बड़े अपडेट

  • भाजपा ने लगातार दो राउंड में पीछे रहने के बाद तीसरे और चौथे राउंड में बढ़त बना ली है।
  • चौथे राउंड में भाजपा ने 3702 वोट की बढ़त हासिल की है।
  • बीजेपी के रमाकांत भार्गव को कुल 35990 वोट, कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 32288 वोट मिले हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img