Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में एमबीए स्टूडेंट ने किया सुसाइड

इंदौर में एक एमबीए स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले मां ने उसे फंदे पर लटके देखा। उन्होंने घर के सभी सदस्यों को बुलाया और बेटे का शव नीचे उतार कर एमवाय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खजराना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम कार्तिक (20) पिता नरेंद्र (नंदू) पाटीदार, निवासी गणेश पुरी कॉलोनी है। उसने शुक्रवार देर रात फांसी लगा ली। परिवार में उसकी मां को इसकी जानकारी सबसे पहले शनिवार सुबह 6 बजे लगी। पिता नंदू पाटीदार की खजराना गणेश मंदिर परिसर में लड्‌डुओं की दुकान है।

परिजनों के मुताबिक कार्तिक भी पिता के साथ दुकान संभालता था। उसने फांसी क्यों लगाई, इसकी वजह सामने नहीं आई है। उसके पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसके परिवार में माता-पिता के साथ एक बहन भी है।

कार्तिक के अंकल सतीश पाटीदार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे। तब घर पर कोई नहीं था। खुद को अकेला देखकर ही कार्तिक ने फांसी लगा ली। पैसों की तंगी और विवाद जैसी कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। कार्तिक खुद भी लड्‌डुओं की दुकान लगाने के साथ एमबीए की पढ़ाई भी कर रहा था।

मृतक कार्तिक के अंकल सतीश पाटीदार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसका किसी से विवाद नहीं हुआ। यदि किसी से कोई झगड़ा हुआ भी होता तो वह हमसे जरूर शेयर करता।
प्रधान आरक्षक सूरज सिंह गुर्जर ने बताया कि कार्तिक ने छत पर बने चढ़ाव की रेलिंग पर फांसी लगाई। कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। मोबाइल जब्त कर लिया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img