Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

इंदौर में सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर रेप:महिला का तलाक करवाया, लिव इन में रखा, शादी के नाम पर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर में सोशल मीडिया पर दोस्ती, रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार रात खजराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि महिला की 5 साल पहले शादी हो चुकी है और एक बेटा भी है। आरोपी ने पति से उसका तलाक करवाने के बाद उसे लिव इन में रखा। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आरोपी आवेश पुत्र महबूब शेख और पीड़िता के बीच दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद वेलेंटाइन डे पर आरोपी महिला से मिलने घर आया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आवेश ने कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाए।

बाद में आवेश ने पति को बताया कि वह मुझसे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। तुम इसे तलाक दे दो। इसके चलते पति ने उसे तलाक देकर दूरी बना ली और बेटे को भी अपने पास रख लिया। फिर आरोपी ने अलग कमरा लेकर पीड़िता को अपने साथ लिव इन में रखा। लेकिन शादी नहीं की।

पीड़िता ने कहा कि, जब भी मैं आवेश से शादी की बात करती तो वह मुझे टाल देता। शुक्रवार 22 नवंबर की रात को भी उसने मारपीट करते हुए शादी से इनकार कर दिया। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर उसने आवेश के खिलाफ खजराना थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि आवेश की तलाश की जा रही है।

Hot this week

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img