Sunday, April 26, 2026
33.8 C
Bhopal

कूलर गोदाम में आग लगी, कर्मचारी जिंदा जला:इंदौर में मालिक को फोन किया था-शॉर्ट सर्किट हो गया; पड़ोस में बनीं दो दुकानें भी जलीं

इंदौर में देर रात कूलर गोदाम में आग लग गई। हादसे में एक कर्मचारी जिंदा जल गया। आग की चपेट में गोदाम के बाजू में बनी दो और दुकानें आ गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने लपटों पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, हादसा लसूडिया मोरी के पांचाल कंपाउंड में रात दो बजे हुआ। आग श्याम कूलर के गोदाम में लगी, जो कृष्णा मोटर वाइंडिंग और एक अन्य लोडिंग गाड़ियों की वर्कशॉप तक पहुंच गई।

कूलर गोदाम के भीतर राजू नाम का कर्मचारी सो रहा था। उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन धुएं के चलते कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस को उसका जला शव मिला है। राजू पिता गया प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुरा का रहने वाला था। दो साल पहले काम करने इंदौर आया था।

कर्मचारी ने फोन पर कहा था-शॉर्ट सर्किट हो गया

पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। प्लास्टिक के कूलर, घास के पैड और दूसरे ज्वलनशील मटेरियल की वजह से यह तेजी से फैल गई।

टीआई तारेश सोनी ने कहा, ‘राजू ने अपने मालिक को कॉल कर शॉट सर्किट की जानकारी दी थी। मालिक ने कुछ देर में आने की बात कही। राजू ने अपना मोबाइल टेबल पर रखा और आग बुझाने लगा। कुछ देर बाद आग बेकाबू हो गई तो सामने की वर्कशॉप के एक चौकीदार ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने रात 3 बजे आग बुझाने का काम शुरू किया, जो सुबह 5 बजे तक चला। आग में फंसे राजू का कंकाल अंदर मिला है।’

गेट तोड़ने पर बाहर आ रही थीं लपटें

फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि अंदर दो कुत्ते भी थे। एक आग लगने पर बाहर भाग आया, दूसरा केबिन के पास बाथरूम में बंधा मिला। आग इतनी भीषण थी कि फायर टीम ने जब गेट तोड़ा तो लपटें बाहर निकल रही थीं।

लसूडिया थाने के सब इंस्पेक्टर कैलाश मसर्कुले ने कहा- रात ढाई बजे सूचना मिली थी कि पांचाल कंपाउंड में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धारा 194 के तहत मर्ग कायम किया है।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img