Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

ग्वालियर में विधवा महिला से दुष्कर्म:कैटरर्स ने काम देने के बहाने होटल में की हरकत, पीड़िता चुप रही तो ब्लैकमेल करने लगा

ग्वालियर में एक विधवा महिला ने कैटरर्स (हलवाई) पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने महिला को काम दिलाने की बात करने बुलाया था। इसके बाद लंच के लिए स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल लेकर पहुंचा।

यहां रूम में ले जाकर उसने महिला से गंदी हरकत की। महिला के विरोध करने पर उसे शादी करने का आश्वासन दिया। घटना सात दिन पहले स्टेशन बजरिया की है। पीड़ित महिला ने रविवार को मामले की शिकायत पड़ाव थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

30 वर्षीय महिला ने पड़ाव थाने पर की गई शिकायत में बताया कि वह घरों में काम कर अपना और अपने बच्चों पालन-पोषण करती है। पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। कुछ समय से वह खिड़की वाला मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल के पास रहने वाले कैटरर्स आकाश के साथ शादी-पार्टी में काम कर रही है।

कुछ दिन पहले आकाश ने उसे काम की बात करने के लिए हजीरा बुलाया था। हजीरा से आकाश उसे अपने साथ स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में खाना खिलाने के बहाने लेकर पहुंचा। इसके बाद वह उसे लेकर एक कमरे में ले गया। वहां पर पहुंचते ही वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। फिर भी उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने बदनाम करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

महिला चुप रही तो आरोपी करने लगा ब्लैकमेल

घटना के बाद महिला बदनामी के डर से चुप रही। इसके चलते आरोपी उसे फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img