Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

पास में थे 1.50 करोड़, भिखारियों के बीच सोता था:ABVP के पूर्व नगर मंत्री का हत्यारा मांग रहा था भीख; महाराष्ट्र से पकड़ा

चूरू में एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री की हत्या और जयपुर में करीब 1.50 करोड़ रुपए की लूट के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पुष्कर और मुंबई में भीख भी मांगी और भिखारियों के बीच सोता रहा, ताकि किसी को उस पर शक नहीं हो।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह छापे मारे और करीब 400 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। इसके आधार पर रूट मैप तैयार किया और उसे पकड़ लिया।

लाठी-सरियों से पीट-पीटकर किया था मर्डर डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया- सदर थाना क्षेत्र के डाबला गांव के पास 1 नवंबर की रात को एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेंद्र प्रजापत (28) का पुरानी रंजिश को लेकर अमित कस्वां उर्फ मितला, शुभम ढाका और हितेश कुमावत ने लाठी और सरियों से पीट-पीटकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने नरेंद्र के चाचा की रिपोर्ट पर मर्डर का केस दर्ज किया था।

डीएसपी ने बताया- साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर पुलिस शातिर अमित कस्वां उर्फ मितला के पीछे लगी थी, जो महाराष्ट्र के भिवंडी में छुपा हुआ था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को चूरू लाई। अब आरोपी से मामले में फरार चल रहे शुभम ढाका के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में आरोपी हितेश कुमावत को पुलिस ने 11 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था।

1 करोड़ 47 लाख की लूट में था आरोपी डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया- जयपुर में हुई 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लूट के मामले में अमित कस्वां उर्फ मितला मुख्य आरोपी है। उस वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। उस मामले की फरारी वह फतेहपुर में काट रहा था। डीएसपी ने बताया कि शातिर बदमाश पर करीब 12 मामले दर्ज हैं। जिनमें कई मामलों में वह फरार चल रहा था।

भिखारियों के बीच काटी फरारी डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया- अमित कस्वां पुष्कर मेले में भिखारियों के साथ भीख मांगने लगा और उनके बीच सोता था। एक दिन तारानगर भी आया था। इसके बाद मुंबई चला गया। जहां भीख मांगकर फरारी काट रहा था। रात को भिखारियों के बीच ही सोने लगा था, ताकि पुलिस को कोई शक नहीं हो।

पुलिस टीम ने कई जगहों पर मारा छापा

डीएसपी ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व एसएचओ बलवंत सिंह ने किया। टीम ने करीब 400 CCTV फुटेज खंगाले और लोकेशन के आधार पर रूट मैप तैयार किया। जयपुर, सीकर, फतेहपुर, जोधपुर, नागौर सहित कई जगहों पर छापे मारे।

Hot this week

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img