Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

इंदौर में बुजुर्ग ने शराब की जगह एसिड पिया, मौत:चेहरा-आंखें सूजी तो अस्पताल लेकर पहुंचा था बेटा, परिवार से पूछताछ कर रही पुलिस

इंदौर के एरोड्रम इलाके में शनिवार को एक बुजुर्ग की एसिड पीने से मौत हो गई। बेटे गणेश ने बताया कि पिता जयराम हल्दे (70) शुक्रवार को घर पर ही थे। परिवार के बाकी सदस्य काम पर चले गए थे। पिताजी अकसर दिन में भी शराब पीते थे। इसके चलते उन्होंने शुक्रवार को भी शराब पी ली थी। ज्यादा नशे में शुक्रवार को शराब की जगह एसिड पी लिया।

गणेश ने कहा कि मुझे घर से फोन पर पिताजी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। घर पहुंचकर देखा तो उनका चेहरा, आंखें, होंठ सब सूज रहे थे। उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। शुक्रवार रात से ही उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ था।

इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती करने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। पूरा शरीर ही सूज गया था। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

बेटा गणेश (लाल जैकेट) ने आत्महत्या के कारणों से इनकार किया। कहा कि परिवार में किसी तरह की कमी नहीं थी। उनका भी किसी से विवाद नहीं था। उनके सभी से अच्छे संबंध थे।

एरोड्रम थाना एसआई श्यामलाल तंवर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मृतक जयराम, निवासी साकेत धाम कॉलोनी के परिवार के बयान होना बाकी हैं। परिवार का कहना है कि जयराम ने एसिड पी लिया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

उनके घर से एसिड और शराब की बॉटल बरामद की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। हम आत्महत्या जैसे कारणों की भी पूरी जांच कर रहे हैं।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img