Sunday, April 26, 2026
40.1 C
Bhopal

नगर निगम ने 3 बार फुल्की का ठेला जब्त किया:युवक ने धंधा छोड़ गांजा तस्करी शुरू की; झांसी से भोपाल लाता था

राजधानी भोपाल पुलिस की गिरफ्त में आया अवैध मादक पदार्थ तस्कर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह पानी-पुरी (फुल्की ) का ठेला लगाया करता था। तीन बार नगर निगम ने उसके ठेले को अतिक्रमण बताकर जब्त किया। इससे तंग आकर उसने गांजे की तस्करी शुरू कर दी।

अवधपुरी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 हजार रुपए के कीमत की 1.200 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

एसीपी दीपक नायक ने बताया कि, अवधपुरी थाना पुलिस को इनपुट मिला था की थाना क्षेत्र में आने वाली बीडीए कॉलोनी में सुशील जोशी नामक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी के झांसी का रहने वाला है। कुछ साल पहले भोपाल में पानी-पुरी (फुल्की ) का व्यवसाय करने के लिए आया था। वह शहर के ही अवधपुरी क्षेत्र में पानी पुरी का ठेला संचालित करता था। लेकिन नगर निगम के कर्मचारी बार-बार अतिक्रमण के नाम पर उसका ठेला उठा ले जाते थे।

ट्रेन के माध्यम से लाता था गांजा

आए दिन होने वाली कार्रवाई से परेशान होकर उसने पानी पुरी का धंधा बंद कर दिया। जब आगे उसे व्यवसाय के लिए कोई रास्ता नहीं दिख तो उसने झांसी से ही गांजा लाकर शहर में बेचने का काम शुरू किया। वह ट्रेन के माध्यम से कम स्तर पर गांजा लाता था और उसकी पुड़िया बनाकर शहर में बेचता था। फिलहाल अवधपुरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं

Hot this week

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

Topics

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img