Tuesday, June 30, 2026
24.8 C
Bhopal

भाेपाल में दूसरे दिन भी शीतलहर चली, अभी राहत के आसार नहीं

बर्फीली हवाएं चलने से राजधानी में ठिठुरन बरकरार है। इसी क्रम में बुधवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन शीतलहर का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक 28 जनवरी तक ठंड के तीखे तेवर बने रहने की संभावना है। उसके बाद उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षाेभ के प्रवेश करने पर हवाआें का रूख बदलने से न्यूनतम तापमान बढ़ने पर ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ाें पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम काे प्रभावित करने वाला काेई वेदर सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। उधर हवाआें का रूख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ाें से मैदानाें की तरफ चल रही बर्फीली हवाआें के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलाें में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाे सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार काे भी न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह लगातार दूसरे दिन बुधवार काे भी शहर में शीतलहर का प्रभाव रहा। उधर मंगलवार काे दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जाे सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा था। जिसके चलते साेमवार के बाद मंगलवार काे भी शहर में शीतल दिन रहा था। मौसम विज्ञानी साहा के मुताबिक बुधवार काे भी शीतल दिन रहने की संभावना है। लगातार सर्द हवाएं चलने से जनजीवन भी प्रभावित हाेने लगा है। जगह-जगह लाेग अलावा जलाकर ठंड से जूझते नजर आ रहे हैं। आसमान साफ रहने से धूप का निकल रही है, लेकिन सर्द हवाआें के सामने धूप की तपिश नाकाफी है। उधर शाम ढलने के बाद लाेग घर में रजाई में दुबकने लग जाते हैं।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img