Friday, June 19, 2026
30.8 C
Bhopal

इंदौर में 12वीं की छात्रा के साथ रेप:शादीशुदा ने खुद को कुंवारा बताकर दोस्ती की, एक बच्चे का पिता भी

इंदौर के लसूडिया में छात्रा के साथ रेप में पुलिस ने उसके जान-पहचान वाले पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर छात्रा से दोस्ती की, इसके बाद उसके साथ रिलेशन बनाए। जब छात्रा को पता चला कि वह शादीशुदा है और उसके एक बेटा है, तो अपने परिवार को यह बात बताई।

लसूडिया पुलिस ने 12वीं की छात्रा की शिकायत पर सिगापुर टाउनशिप निवासी आकाश राजपूत के खिलाफ एफआईआर की है। पीड़ित ने बताया कि 2022 में उसकी आकाश से पहचान हुई थी। वह स्कूल आते – जाते समय रास्ते में मिलता था। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

उसने एक दिन कहा कि तुम मुझे अच्छी लगती हो। शादी करना चाहता हूं। छात्रा ने बताया कि उसके प्रपोजल पर उसने उसे कहा कि वह अपने माता – पिता की मर्जी के बिना शादी नहीं करेगी। लेकिन, वह बराबर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। कहता था कि अगर शादी नहीं करोगी तो सुसाइड कर लूंगा।

छात्रा ने बताया कि एक दिन वह सिगापुर टाउनशिप में ले गया। उसके घर पर कोई नहीं था। उसने रिलेशन बनाए। इसके बाद कई बार उसने ऐसा किया। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। उसके एक साल का बच्चा भी है। आकाश से इसकी वजह पूछी, तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img