Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

बेटे के बर्थडे से पहले महिला ने किया सुसाइड:ढाई साल पहले भोपाल में हुई थी शादी, भाई बोला- ससुराल वाले टार्चर करते थे

भोपाल के ईंटखेड़ी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार की शाम 4:30 बजे की है। अगले दिन रविवार को उसके बेटे का पहला जन्मदिन था। महिला के भाई ने जीजा और ससुराल वालों पर टाॅर्चर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

संविदा शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी

महिला अंगूरी अहिरवार (25) की शादी ढाई साल पहले भोपाल के बरखेड़ी हज्जमा ईंटखेड़ी निवासी जितेंद्र अहिरवार से हुई थी। 1 दिसंबर 2023 को महिला ने बेटे को जन्म दिया था। महिला का मायका सीहोर जिले के दोराहा में हैं। पिता किसान हैं, पति भी किसानी करते हैं। बीए ग्रेजुएट महिला संविदा शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थीं।

उसके भाई धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया-

शनिवार दोपहर को दीदी से फोन पर बात हुई थी। तब वह सामान्य बात कर रही थीं, किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। 17 दिन मायके में रहने के बाद शुक्रवार को ही ससुराल में लौटी थीं।

धर्मेंद्र ने बताया- हर छोटी बड़ी चीज पर उन पर बेहद सख्ती की जाती थी। घर के बरामदे में भी बिना अनुमति नहीं जा सकती थीं। खाना बनाती तो उस पर भी जीजा और सास एब निकालते थे। आए दिन तानाकशी करती थीं, जिससे दीदी बेहद तनाव में रहने लगी थीं। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही उन्होंने खुदकुशी की है।

बेटे के पहले बर्थडे से कुछ घंटे पहले दे दी जान

महिला के भाई ने बताया कि हमें बहन की मौत की सूचना शनिवार की शाम को साढ़े चार उनके जेठ ने कॉल पर दी थी। जब ससुराल पहुंचे तो बॉडी ठंडी हो चुकी थी। मतलब काफी पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही दीदी ने जान दी है।

घर में रहने के दौरान दीदी ने प्लानिंग की थी कि बेटे कान्हा का पहला जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगे। हमें भी कहकर निकली थीं कि ससुराल आ जाना, वहां पार्टी करेंगे। जन्मदिन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर ली।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

एएसआई जितेंद्र उईके ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया है। मामला नव विवाहिता से जुड़ा होने के कारण आगे की जांच एसडीओपी मंजू चौहान करेंगी। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मायके पक्ष के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img