Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

ग्वालियर में पुलिस को देख भागा युवक,पकड़ा तो निकला चोर:34 आपराधिक मामले दर्ज, पूछताछ में बताया कहां-किसके साथ की चोरी

ग्वालियर में गश्त पर निकली मुरार थाना पुलिस के हाथ रविवार रात एक शातिर चोर लगा है। पकड़े गए चोर पर 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातों का खुलासा भी किया।

इस चोरी की वारदातों में उसका एक साथी फरार है, और उसी के पास चोरी का माल रखा है। अब पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि रविवार रात प्रधान आरक्षक हरवीर सिंह, आरक्षक नीरज, पंकज और संजय के साथ गश्त करते हुए हॉकर्स जोन पहुंचे, तो वहां पर एक युवक दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस को देखा, वह भागने लगा और गलियों में घुस गया। युवक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम विशाल उर्फ कालू पुत्र पुल्ली उर्फ पुलंदर बताया। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह चोरी करने आया था, लेकिन पुलिस से सामना हो जाने पर वह भागने लगा।

रात में हुई पूछताछ में उसने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने आर्य नगर में घनश्याम कुशवाह के घर पर चोरी की थी, जिसमें उसके साथी हामिद खान (निवासी सागर ताल) ने उसका साथ दिया था। चोरी का माल उसके पास था। इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम हामिद की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह घर से फरार था।

34 मामले हैं आरोपी पर दर्ज

पुलिस ने पकड़े गए चोर विशाल उर्फ कालू की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि महाराजपुरा, कोतवाली, जनकगंज, थाटीपुर, मुरार, बहोड़ापुर सहित अन्य थानों में पकड़े गए चोर के खिलाफ 34 मामले दर्ज हैं।

दूसरे साथी की तलाश जारी

इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि एक चोर को मुरार थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए चोर से कुछ चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है, और उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img