Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

राजस्थान के ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे थे 19 लाख 50 हजार रुपए,जबलपुर लेकर आई सायबर पुलिस

जबलपुर के एक युवक के साथ 19 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले सायबर फ्रॉड को राज्य सायबर सेल पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम उसे लेकर जबलपुर पहुंची,पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पैसा डबल करने का दिया था झांसा

सायबर सेल टीम की एसआई संध्या चंदेल ने बताया कि दीपांशु गुप्ता नाम के युवक को एक ऑनलाइन लिंक प्राप्त हुई। जिससे शेयर ट्रेडिंग में पैसा डबल करने के नाम पर मैसेज भेजा गया था। युवक ने जब इस लिंक पर क्लिक किया तो उसके अकाउंट से 19 लाख 50 हजार रुपए गायब हो गए।

एसआई ने बताया- दीपांशु गुप्ता ने राज्य सायबर पुलिस से शिकायत की थी। सायबर पुलिस की टीम ने मामले की विवेचना शुरू की तो पता चला कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। लिहाजा पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान रवाना हो गई और रविवार को उसे लेकर जबलपुर पहुंची।

विकास यादव के नाम पर संचालित था अकाउंट

जिस अकाउंट में दीपांशु गुप्ता ने रकम ट्रांसफर की थी वह खाता विकास यादव नाम के युवक का है। राजस्थान में विकास यादव की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विकास यादव के अकाउंट में 10 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन होना भी पाया है।

लिंक भेज कर की थी ऑनलाइन ठगी

पुलिस के अनुसार दीपांशु गुप्ता को शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाकर रकम डबल करने का झांसा दिया था और इसके लिए आरोपी विकास यादव ने उसे एक लिंक भेजी थी जिसके बाद उसे लिंक पर जब दीपांशु ने क्लिक किया तो धीरे-धीरे उसके अकाउंट से पूरे पैसे आरोपी के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और ठगी के तार कहां-कहां से जुड़े हैं इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img